हड़प्पा नगरों में पुरातात्विक खोजों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. घरों में तकली की प्रचुर उपलब्धता है किंतु चरखे अनुपलब्ध हैं।
II. अंशांकित बाट और मापन पैमानों की खोज हुई है।
III. अपेक्षाकृत रूप से विस्तृत प्रांगण के चारों ओर, अधिकतर पकी हुई ईंटों से निर्मित घर मिले हैं, जिनके अपने कुएँ हैं, स्नान करने के चबूतरे हैं, और बड़े कमरे हैं।
उपर्युक्त कथनों से निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं ?
- कथन I संकेत करता है कि कताई घर पर किया जाने वाला एक श्रम-साध्य कार्य था।
- कथन II हड़प्पा के लोगों में वैज्ञानिक ज्ञान के प्रसार की ओर संकेत करता है।
- कथन III निजी संपत्ति व्यवस्था के उद्भव की ओर संकेत करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
View Answer
Correct Answer: A — केवल 1 और 2
Explanation:
कथन I इस निष्कर्ष का समर्थन करता है कि सूत कातना घरेलू और श्रम-सघन गतिविधि थी। कथन II हड़प्पावासियों की विकसित मापन-पद्धति और वैज्ञानिक समझ को दर्शाता है। कथन III सामूहिक संपत्ति व्यवस्था के विचार का समर्थन नहीं करता; निजी या गृह-स्तरीय सुविधाएँ इसके विपरीत संकेत देती हैं। अतः केवल निष्कर्ष 1 और 2 सही हैं।
