1.
भारत में विभिन्न समितियों के संदर्भ में, निम्नलिखित विवरणों पर विचार कीजिए :
| क्रम सं. | समिति | उद्देश्य | संगठन जिसके अंतर्गत उसे गठित किया गया था |
|---|---|---|---|
| 1. | आर.एन. मल्होत्रा समिति | भारत में बीमा क्षेत्र का व्यापक सुधार करना | भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण |
| 2. | एल.सी. गुप्ता समिति | भारत में व्युत्पन्नी (डेरिवेटिव) व्यापार आरंभ करने के लिए रूपरेखा (रोडमॅप) तैयार करना | भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड |
| 3. | उर्जित आर. पटेल समिति | आवासीय क्षेत्र को बैंक ऋण प्रदान करने में सुधार लाने के लिए रूपरेखा (रोडमॅप) तैयार करना | भारतीय रिज़र्व बैंक |
| 4. | वाई.एच. मालेगाम समिति | भारत में सूक्ष्म-वित्त क्षेत्र में सुधार लाने के लिए रूपरेखा (रोडमॅप) तैयार करना | भारतीय रिज़र्व बैंक |
उपर्युक्त में से किस पंक्ति/किन पंक्तियों में दिए गए सभी विवरण सही सुमेलित है/हैं ?
A
केवल 2
B
2 और 3
C
1, 3 और 4
D
2 और 4
