'X', भारत के संविधान के भाग III के अनुच्छेद 13 में यथा उपबंधित, 'विधि' शब्द के अर्थ पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहा था । 'X' ने स्पष्ट किया कि भारत के संविधान में 'विधि' शब्द का अर्थ अत्यधिक व्यापक है । इसमें अध्यादेश, आदेश तथा नियम और विनियम भी सम्मिलित हैं । 'Y' ने ध्यान दिलाया कि अनुच्छेद 13 में 'विधि' शब्द के अंतर्गत भारत के राज्यक्षेत्र में विधि का बल रखने वाली रूढ़ि या प्रथा भी सम्मिलित है, जिससे 'X' सहमत नहीं था ।
उपर्युक्त के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही निष्कर्ष को चुनिए :
विधि की व्याख्या में, 'X' सही है, जिसमें रूढ़ि को सम्मिलित न किए जाने के बारे में उसके विचार भी सम्मिलित हैं ।
'Y' का यह विचार कि 'विधि' में रूढ़ि सम्मिलित है, सही नहीं है ।
'X' और 'Y' दोनों के विचार सही हैं ।
केवल 'Y' का विचार सही है ।
View Answer
Correct Answer: D — केवल 'Y' का विचार सही है ।
Explanation:
अनुच्छेद 13(3)(a) में स्पष्ट रूप से ordinances, orders, rules, regulations, customs और usages शामिल हैं, यदि उन्हें विधि का बल प्राप्त है। इसलिए Y का यह कहना सही है कि custom या usage इसमें शामिल है। X समग्र रूप से गलत है, क्योंकि वह custom के समावेश को स्वीकार नहीं करता।
