निम्नलिखित में से कौन-सा, राजकोषीय नीति के संदर्भ में 'निजी निवेश के बहिर्गमन का प्रभाव' ('Crowding Out Effect') का सर्वोत्तम वर्णन करता है ?
एक ऐसी स्थिति जहाँ सरकारी व्यय बढ़ने के कारण निजी निवेश बढ़ जाता है
एक ऐसी स्थिति जहाँ सरकारी उधार के परिणामस्वरूप ब्याज दरें उच्च हो जाती हैं, जिससे निजी निवेश घट जाता है
एक ऐसी स्थिति जहाँ करों में वृद्धि होने के परिणामस्वरूप निजी क्षेत्र निवेश बढ़ जाता है
एक ऐसी स्थिति जहाँ सरकार द्वारा किए गए व्यय का समग्र माँग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है
View Answer
Correct Answer: B — एक ऐसी स्थिति जहाँ सरकारी उधार के परिणामस्वरूप ब्याज दरें उच्च हो जाती हैं, जिससे निजी निवेश घट जाता है
Explanation:
crowding out effect का अर्थ है कि सरकारी उधारी वित्तीय बाजार में उपलब्ध धन को अधिक मात्रा में खींच लेती है। इससे ब्याज-दरों पर ऊपर की ओर दबाव पड़ सकता है। उधार की बढ़ी हुई लागत निजी निवेश को हतोत्साहित करती है, और यही बात विकल्प (b) में कही गई है।
