निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. पाली ग्रंथों में, कहापण, निकखा, कन्स और काकणिका जैसे सिक्कों के प्रथम स्पष्ट संदर्भ समाविष्ट हैं ।
II. पाली ग्रंथों से प्राप्त साहित्यिक साक्ष्य की पुष्टि, अनेक स्थलों से प्राप्त आहत सिक्कों (punch-marked coins) के पुरातात्त्विक प्रमाण द्वारा होती है, इन सिक्कों में से अधिकांश चाँदी से बने हैं ।
उपर्युक्त कथन निम्नलिखित में से किनसे संबद्ध हैं ?
- शहरी जीवन के उद्भव से
- मुद्रा अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण से
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1, न ही 2
View Answer
Correct Answer: C — 1 और 2 दोनों
Explanation:
प्रश्न पाली ग्रंथों में सिक्कों के प्रारम्भिक उल्लेख को पंच-चिह्नित सिक्कों के पुरातात्त्विक साक्ष्य से जोड़ता है। यह संयोजन नगरीय जीवन के उदय और मुद्रा-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण, दोनों का संकेत देता है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।
