सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
| सूची I (इंटरपोल नोटिस) | सूची II (विवरण) |
|---|---|
| A. सिल्वर नोटिस | 1. अज्ञात शवों (मृतकों) के बारे में जानकारी माँगना |
| B. ब्लू नोटिस | 2. किसी आपराधिक अन्वेषण के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान, अथवा गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करना |
| C. ब्लैक नोटिस | 3. किसी ऐसे व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी देना, जहाँ उस व्यक्ति को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना जाता है |
| D. ग्रीन नोटिस | 4. आपराधिक संपत्तियों की पहचान करना और उनका पता लगाना |
A->3, B->1, C->2, D->4
A->3, B->2, C->1, D->4
A->4, B->2, C->1, D->3
A->4, B->1, C->2, D->3
