1.
भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारत के संविधान को आधिकारिक रूप से 'भारत का संविधान' कहा जाएगा ।
- भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 (इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट, 1947) और भारत सरकार अधिनियम, 1935, (गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935) को निरसित किया गया ।
- भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जिसमें भारत के संविधान के प्रारंभ होने की तारीख के रूप में 26 जनवरी, 1950 का उल्लेख है ।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सही है ?
A
सभी तीन कथन सही हैं ।
B
कोई भी कथन सही नहीं है ।
C
दो कथन सही हैं, जिनमें कथन 3 सम्मिलित है ।
D
केवल एक कथन सही है ।
