1.
एका आंदोलन और बारदोली सत्याग्रह के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A
एका आंदोलन आद्योपांत कांग्रेस द्वारा समर्थित एवं संगठित था, जबकि बारदोली सत्याग्रह आरंभ में कांग्रेस के प्रभाव से मुक्त था और केवल अंतिम चरण में कांग्रेस द्वारा समर्थित था।
B
एका आंदोलन का नेतृत्व अवध के तालुकदारों द्वारा किया गया था, जबकि बारदोली सत्याग्रह भूमिहीन श्रमिकों का आंदोलन था।
C
बारदोली सत्याग्रह भू-राजस्व की वृद्धि के विरुद्ध एक अभियान था, जबकि एका आंदोलन लगान (rent) की अत्यधिक वसूली के विरोध में था।
D
एका आंदोलन वर्तमान उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मिर्जापुर जिलों में केंद्रित था, जबकि बारदोली सत्याग्रह सौराष्ट्र में हुआ था।
